सिद्धू ने थामा केजरीवाल का हाथ लेकिन छोड़ना पड़ेगा कपिल का साथ !

0

क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू  लंबे समय से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा थे। लेकिन अब बहुत जल्द सिद्धू कपिल का शो छोड़ सकते हैं। हालांकि ये खबर आप सभी के लिए काफी बुरी हो सकती है क्योंकि सिद्धू ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम का अहम हिस्सा हैं।  मीडिया रिपोर्टस में ये दावा किया गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द ही इस लोकप्रिय शो से विदाई हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  सिसोदिया को हिरासत में लेने पर बोले केजरीवाल,'गुंडागर्दी की हद है मोदी जी'

 

‘द कपिल शर्मा शो’ से पहले सिद्धू कलर्स पर आने वाले ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी उनकी टीम का हिस्सा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वह अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में वह आम आदमी पार्टी का मुख्य चेहरा हो सकते हैं।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, नवजोत सिंह अगर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हैं तो पार्टी उन्हें सीएम कैंडिडेट भी बना सकती है। इसी के मद्देनजर यह माना जा रहा है कि अगर वह सीएम कैंडिडेट बनते हैं तो राजनीति में बढ़ी उनकी सक्रियता की वजह से वह शो को उतना वक्त नहीं दे पाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब-गोवा चुनाव से पहले 'आप' की ऑडिट रिपोर्ट को IT ने पाया फर्जी, चुनाव आयोग से कहा- छीना जाए पार्टी का दर्जा