सोफिया हयात की हैरान करने वाली बातें!

0

कभी बोल्ड एक्ट्रेस रहीं और बाद में नन बन सुर्खियों में रहने वाली सोफिया हयात ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है। सोफिया का कहना है कि उन्होंने शिव को जन्म दिया है। दरअसल पिछले शनिवार सोफिया औरंगाबाद के कैलाश मंदिर पहुंची थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी। सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सलमान बने बॉलिवुड के सबसे महंगे अभिनेता, साइन की 1000 करोड़ की डील

सोफिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘औरंगाबाद का कैलाश मंदिर बहुत शक्तिशाली है। मैं यहां सांस भी नहीं ले सकती। मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरे अंदर की मैगनेटिक पॉवर शिव लिंग में चली गई। मैं घंटेभर से कांप रही हूं। मैं अपना सिर शिव लिंग से नहीं हटा पा रही थी। यह चुंबक की तरह चिपक गया था। कुछ बहुत शक्तिशाली हो रहा है। मेरी बॉडी बदल रही है।‘

इसे भी पढ़िए :  बेबो को 'बेबी बंप' के साथ फोटो शूट कराने से एतराज

सोफिया ने लिखा, ‘आज मैंने शिव को जन्म दिया है। वो मेरे साथ आए और मेरे अंदर बस गए। भगवान वापस आ रहे हैं। मैं अपने अंदर शक्ति को महसूस कर रही हूं। शिव मेरे अंदर हैं और मैं शिव लिंग के अंदर। यह इतना शक्तिशाली है कि मेरी आत्मा तक हिल गई है।‘

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस पुलिस की बेशर्मी, दिनदहाड़े बीच पर उतरवाई मुस्लिम महिला की बुर्कीनी, छिड़ा विवाद

सोफिया हयात हमेशा चर्चा में रहीं हैं, कभी अपने गानों के लिए तो कभी विवादित बयानों के लिए। अब सोफिया ने भगवान शिव पर बयान देकर एकबार फिर विवादों को हवा दिया है।