अखबार ने छापी ऐसी फोटो की भड़क गईं सोनम कपूर, देखें तस्वीर

0
सोनम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक अंग्रेजी अखबार द्वारा अपनी ‘भद्दी’ फोटोज छापे जाने को लेकर भड़क गई हैं। सोनम ने एक यूजर द्वारा अखबार की कटिंग शेयर कर ध्‍यान दिलाए जाने के बाद ट्वीट कर कहा कि ‘फोटोग्राफर ने गलत तरीकों का इस्‍तेमाल कर ये तस्‍वीरें लीं।’ सोनम ने अखबार को टैग करते हुए लिखा, ”मैं अपने आउटफिट में बेहद कंफर्टेबल थी। मैंने कई अहम बातें कहीं मगर जाहिर सी बात है, आप लोगों को यही रिपोर्ट करना था।” अगले ट्वीट में उन्‍होंने कहा, ”सेक्‍स‍िस्‍ट बकवास। फोटोग्राफर ने गलत तरीके से ये तस्‍वीरें लीं और साफ कहूं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे अपने शरीर पर गर्व है।” अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोनम के लुक की तारीफ की तो उन्‍होंने जवाब में लिखा, ”थैंक्‍यू, उम्‍मीद करती हूं कि ये हेडलाइंस किसी महिला ने न लिखी हों।” ये तस्‍वीरें एक प्रमोशनल इवेंट की थीं। सोनम को उनकी बहन रिया कपूर ने स्‍टाइल किया था और दोनेां ने एक काला जंपसूट पहन रखा था। रशियन फैशन हाउस रजारियो एटेलियर द्वारा डिजाइन इस आउटफिट में सोनम के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपलोड ब्‍लैक एंड व्‍हाइट फोटोज में वह इन तस्‍वीरों से अलग नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘रईस’ की वजह से एक झटके में डूबे 'काबिल' के 150 करोड़ रुपये

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse