अभिनेत्री सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जीता है। हालही में उन्हें बीबीसी की की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में भी शामिल किया गया है। यहां सनी के फैंस की कमी नहीं है और अब वो खुद अपने दीवानों के लिए एक खुशखबरी लेकर आ रही हैं। सनी लियोनी ने घोषणा की है कि बहुत जल्द वह अपना ऐप लॉन्च करने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होने ट्वीट कर दी।
सनी लियोनी ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर करते हुए कहा है, ‘मैं यह बताते हुए काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं कि 6 दिनों के भीतर मैं अपना खुद का ऐप लॉन्च करने जा रही हूं। एक्सक्लूसिव कंटेंट पाने के लिए इसे अभी प्री-रजिस्टर करें http://smarturl.it/SunnyLeoneApp
So excited to announce that I am launching my own app in 6 days!! Pre-Register now to get exclusive content! https://t.co/NaO3M1xpk8 pic.twitter.com/V5zTyA6C1E
— Sunny Leone (@SunnyLeone) November 24, 2016
आपको बता दें कि साल 2014 में गुड़गांव की एक कंपनी ने सनी लियोनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया था, जिसे लेकर लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आई थी। सनी लियोनी का यह ऐप एक महीने में 3 लाख डाउनलोड हुए थे और बेहद कम समय में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानेवाला ऐप भी साबित हुआ। हालांकि, इस ऐप के जरिए अडल्ट सामग्री देखने के इच्छुक लोगों को निराशा हाथ लगी थी। अब देखना यह है कि सनी अपने इस नए ऐप में अपने फैन्स के लिए क्या एक्सक्लूसिव समेटकर लाती हैं।