रजनीकांत को भिखारी समझ महिला ने थमाया 10 का नोट

0

साउथ फिल्मों में जहां एक तरफ ऐकशन और अपने अनोखे स्टाइल के लिए जाने, जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत डैंशिग लुक में नज़र आते हैं, वहीं असल ज़िनदगी में वे सादगी भरा जीवन व्यतीत करते है। और इसी सादगी की वजह से वे लोगो के दिलों में राज करते हैं। लेकिन  हाल ही में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे सुनकर आपको शॉक ज़रूर लगेगा। दरअसल मदिंर में पूजा करने आई एक महिला ने रजनी कांत को भिखारी समझ लिया और उन्हें 10 रुपये का नोट थमा दिया।

इसे भी पढ़िए :  धनुष की अगली फिल्म 'मरियप्पम' का पहला लुक आया सामने, शाहरूख खान ने किया शेयर

रजनीकांत अपने सादे पहनावे में एक मंदिर गए थे, जहाँ दर्शन के बाद वे मंदिर के किनारे थोड़ी देर के लिए बैठ गए।  तभी एक महिला ने वहां से गुज़रते वक्त रजनीकांत को मंदिर का एक भिखारी समझ कर उनके हाथ में 10 रुपये थमा दिया। लेकिन रजनीकांत की सादगी तो देखिए उन्होने उस महिला को कुछ कहने की बजाए उनसे वो नोट ले लिया और मुसकुराने लगे।  उसके बाद वे अपनी कार की तरफ जाने लगे, उन्हें जाते देखकर महिला को तब समझ आया कि वे कोई भिखारी नहीं, बल्कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत हैं, तो उसने जाकर रजनीकांत से माफ़ी मांगी।

इसे भी पढ़िए :  7 दिन तक 8 लोगों ने किया महिला से गैंगरेप, पत्नी की दर्दनाक दास्तां सुन पति ने उठाया खौफनाक कदम

महिला के माफी मांगने पर रजनीकांत ने बेहद नम्रता से मुस्कुराते हुए महिला से सिर्फ इतना ही कहा, ‘जो भी हुआ अच्छा हुआ। शायद भगवान मुझे अपनी ओर से ये समय-समय पर बताते रहते हैं कि उन्हें हमेशा अपने पांव ज़मीन पर रखने चाहिए। मेरी असली पहचान सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक आम इंसान की तरह ही है।’ ये पूरा वाकिया उस महिला जिसका नाम डॉ. गायत्री है ने खुद बताया है। उनके द्वारा लिखी गई एक बुक में इस पूरे वाकये की जानकारी दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो: ओम पुरी ने शहीद के घर पहुंच मांगी माफी, फूट-फूटकर रोए