देखिए भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक बस, जाने क्या है खास

0
इलेक्ट्रिक बस

भारत में इलेक्ट्रिक रिक्शे के बाद अब सड़को पर इलेक्ट्रिक बस भी चलेंगी। दरअसल यह शुरुआत चेन्नई में हुई है। चेन्नई में हिंदुजा समुह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलंड ने अपनी पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रेक बस सक्रिर्ट पेश की है।अशोक लेलैंड के एमडी विनोद के दसी के अनुसार इस बस की क्षमता 35 से लेकर 65 यात्रियों तक की है। एक बार चार्ज होने के बाद, मानक परिस्थितियों में यह 120 किलोमीटर तक चल सकती है।

इसे भी पढ़िए :  दृष्टिहीन बेटी ने किया कमाल

उन्होंने यहां बताया कि इस उत्पाद में 22 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया गया है जबकि कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपये का निवेश चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्किट सीरीज की बसें भारत के प्रौद्योगिकी नवोन्मेषों के दोहन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराता है।
इस बस की लागत 1.50 करोड़ रुपये से 3.50 करोड़ रुपये के बीच होगी। अशोक लेलैंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बस) टी वेंकटरमन ने कहा कि सर्किट बसों का विनिर्माण कंपनी के स्वामित्व वाले सभी सातों विनिर्माण इकाइयों में हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  जन आक्रोश दिवस: विरोध प्रदर्शन के दौरान जम्मू में कांग्रेस और चेन्नई में डीएमके कार्यकर्ता को लिया हिरासत में