कश्मीर में जुम्मे की नमाज से पहले फिर कर्फ्यू, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

0

कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज से पहले सुरक्षा बलों ने एतिहात के तौर पर कर्फ्यू लगाया और शहर की मुख्य जगहों पर चौकसी बढ़ा दी गई। जिसके चलते आज कश्मीर की सड़के सुनसान दिखाई दे रही है। दुकानों के शटर बंद पड़े हैं। पब्लिक जगहों पर ताले जड़े पड़े है।

इसे भी पढ़िए :  मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे में आतंकी बू : योगी

 

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि शहर में आज तनाव पहले से अधिक है। हिंसा होने के खतरे के कारण घाटी भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने कहा, “हम वॉर ज़ोन में हैं जहाँ पाकिस्तान ने प्रॉक्सी वार छेड़ रखा है”। बुरहान वानी की मौत से हुई हिंसा के बाद से कश्मीर में हड़ताल है. हड़ताल अलहदगी पसंद हुर्रियत कांफ्रेंस ने बुलाई है।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव में हार के बाद समाजवादी कुनबे ने होली तो खेली लेकिन दूरियों ने फीके कर दिए त्योहार के रंग

 

बीबीसी हिंदी की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट की सुविधाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इससे आम ज़िन्दगी बिलकुल ठप है। कॉलेज की एक छात्रा ने कहा कि श्रीनगर एक खुले जेल की तरह लगता है। हड़ताल के कारण पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग परेशान हैं, होटल खाली हैं। इस समय कश्मीर पर्यटकों से भरा होता है, लेकिन इन दिनों यहाँ एक भी पर्यटक नज़र नहीं आता।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 2 की मौत 12 घायल, कई मुस्लिम परिवारों ने छोड़ा गांव

 

गौरतलब है कि पिछले दो हफ्ते की हिंसा में 40 से अधिक लोगों की जानें गई हैं और 3000 के करीब लोग घायल हुए हैं। घायलों में 900 सुरक्षा बल के लोग भी शामिल हैं।