2 साल की केजरीवाल सरकार: 2 साल में किया कितना काम, आज बताएगी ‘आप’ की सरकार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अरविंद केजरीवाल सरकार का 2 साल का टकरावों से भरा रहा कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। इस दौरान आप द्वारा किए गए कुछ चुनावी वादे अधूरे रह गए, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल के क्षेत्रों में जमीन पर कार्रवाई देखने को मिली। सत्तर में से 67 सीटें जीतकर फरवरी, 2015 में सत्ता में आई आप सरकार को सार्वजनिक स्थलों पर वाईफाई, पूरी दिल्ली में 10-15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने, मोहल्लों को अधिकार देने का कानून लाने और रियायती दर पर भोजन उपलध कराने वाले कैंटीन स्थापित करने सहित कुछ प्रमुख योजनाओं को अब भी लागू किया जाना है।

इसे भी पढ़िए :  AAP सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के OSD के दफ्तर पर CBI का छापा

आप ने सार्वजनिक परिवहन में उल्लेखनीय सुधार लाने का वादा किया था, लेकिन केजरीवाल सरकार डीटीसी के बेड़े में एक भी नयी बस शामिल नहीं कर सकी। इस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार के कार्यकाल के दौरान आठ लाख नौकरियां पैदा की जाएंगी, लेकिन इस मोर्चे पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। आप सरकार की कुछ बड़ी पहल सिरे नहीं चढ़ सकी जिसकी वजह केंद्र के साथ उसका सतत टकराव का रख रहा है। हालांकि नवनियुक्त उप राज्यपाल अनिल बैजल ने संकेत दिया है कि वह आप सरकार के साथ व्यवहार में एक सहयोगी रख अपनाने को तैयार हैं ताकि विकास की पहल को तेजी से लागू किया जा सके।

इसे भी पढ़िए :  एनडीटीवी पर बैन: केजरीवाल ने दी चैनलों को नसीहत, कहा- मोदी जी की आरती उतारो वर्ना आपका चैनल भी कर देंगे बंद

एक-एक खबर पढ़ने से बेहतर है कि आप एक पूरा बुलेटिन देख लें, 24 घंटे की बड़ी खबरे देखन के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें –

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में AAP के लिए प्रचार कर सकती हैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse