2 साल की केजरीवाल सरकार: 2 साल में किया कितना काम, आज बताएगी ‘आप’ की सरकार

0
केजरीवाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली में केजरीवाल सरकार के आज दो साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार दिल्ली में अपनी उपलब्धियों की गुलाबी तस्वीर पेश करने की तैयारियों में जुटी हुई है। अधिकारियों व मंत्रियों की तरफ से आम आदमी पार्टी सरकार को पहले की कांग्रेस व भाजपा की सरकारों से अलग दिखाने की मुकम्मल तैयारी की गयी है।

इसे भी पढ़िए :  महबूबा ने पाक को आड़े हाथों लिया, केंद्र से प्रायोगिक आधार पर आफस्पा हटाने को कहा

दिल्ली सरकार ने अपने दो साल की उपलब्धियों की डिटेल रिपोर्ट तैयार की है। इसे मंगलवार को शाम को चार बजे जारी किया जाएगा। दिल्ली सचिवालय में होने वाले एक कार्यक्रम में डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया इसे जारी करेंगे। इस मौके पर अन्य मिनिस्टर्स भी मौजूद रहेंगे।

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में पिछले दो साल की तमाम उपलब्धियों का जिक्र किया गया है। यह रिपोर्ट करीब 100 पेज की होगी। दिल्ली जल बोर्ड की दो साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सोमवार को जारी कर दिया गया, जबकि बाकी डिपार्टमेंट की उपलब्धियों के बारे में मंगलवार को जानकारी दी जाएगी। यह भी बताया जाएगा कि फ्री वाई-फाई और आम आदमी कैंटीन प्रॉजेक्ट को लेकर क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार अपने काम को ‘दो साल बेमिसाल’ और ‘साल तो केवल दो हुए हैं, काम लेकिन ढेरों हुए हैं’ नारों के साथ पेश कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली बनी ‘गैस चैंबर’, केजरीवाल ने मांगी मोदी सरकार से मदद

सचिवालय के एक ऑडिटोरियम में दिल्ली सरकार डिपार्टमेंट के अनुसार कुछ अधिकारियों और मीडिया की उपस्थिति में अपना ब्योरा पेश करेगी।

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जीता टॉस, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता

अगले स्लाइड में पढ़ें – दिल्ली में केजरीवाल के कौन से वाद रह गए अधूरे 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse