असम में संदिग्ध आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद, चार घायल

0
शहीद

असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर हमला किया, जिसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा कि ये हमला सुबह करीब 5.30 बजे पेनगेरी इलाके में हुआ। इलाके के डीजीपी ने घटना की पुष्टि की है। मुठभेड़ में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में आतंकी घुसपैठ का खतरा बढ़ा, बांग्लादेश ने भारत को चेताया

असम के डीजीपी मुकेश सहाय ने यह जानकारी दी है कि मुठभेड़ उल्फ के संदिग्ध आतंकियों के साथ हुई है जिसमें एक जवान शहीद हो गया है और चार घायल हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने मुठभेड़ के जारी रहने की भी जानकारी दी है।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला के भतीजे पर घूस देने का केस दर्ज, AIADMK का सिंबल पाने के लिए 60 करोड़ का सौदा

army-3

न्यूटन ने कहा, ‘उग्रवादियों ने सड़क पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखा था। आईईडी विस्फोट के बाद काफिला रुक गया। उसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।’

इसे भी पढ़िए :  कुछ चीजें मिली हैं, सत्यापन किया जा रहा है कि वे लापता विमान की है या नहीं : पर्रिकर

army2

स्थानीय लोगों ने बताया कि आतंकवादियों ने सड़क के दोनों ओर से सैन्य वाहन पर गोलीबारी की। सड़क के दोनों और वन क्षेत्र है। मुठभेड़ फिलहाल जारी है। सुरक्षाबलों ने  इलाके में आतंकियों के छुपे होने की आशंका के चलते सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

army