पाकिस्तान से आया खौफ का पैगाम, गुब्बारों पर लिखकर भेजा ‘बदला लेंगे’

0
पाकिस्तान
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

भले ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की बातों को नकार रहा हो। लेकिन अपने 40 से ज्यादा खूंखार आतंकियों को खोकर पाकिस्तान कितना आहत है। ये उसकी बौखलाहट देखकर पता लग रहा है। पाकिस्तान में जिस तरह राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा है। भारत के खिलाफ नेता घिनौनी बयानबाजी कर रहे हैं। बैठकों पर बैठक हो रही हैं और बदला लेने की बातें सामने आ रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  वायुसेना की उड़ान में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने अब्बासी

PoK में भारतीय सेना की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और अपनी खीज मिटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। अबकी बार पाकिस्तान ने हवा में गुब्बारे छोड़े हैं। इनके साथ टेप से उर्दू में लिखे हुए पर्चे चिपके हैं, जिन पर बदला लेने की बात लिखी है। पंजाब में दीनानगर में एक बार फिर संदिग्ध बैलून मिले हैं। दो गुब्बारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उर्दू में संदेश भी लिखे हुए हैं। माना जा रहा है कि ये सीमा पार से आए हैं। पुलिस ने बताया कि दीनानगर के घेसल गांव में बैलून मिले हैं। पिछले साल दीनानगर में आतंकी हमला भी हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में ऐसा भी होता है: जज ने पूछा कैसे काम करता है हैंड ग्रेनेड, पुलिस वाले ने खींच दी सेफ़्टी पिन, फिर क्या हुआ देखिए वीडियो

3

अगले स्लाइड में पढ़ें इसी खबर से जुड़ी कुछ और जानकारी, next बटन पर क्लिक करें- 

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse