BJP की महिला सांसद ने एयरपोर्ट पर खड़ा किया तमाशा, छुरी लेकर विमान में करना चाहती थी सफर

0
सांसद

पीएम नरेंद्र मोदी भले ही अपने सांसदों से संयम बरतने की अपील करते रहें लेकिन उनकी ही पार्टी के कुछ सांसद उनकी बातों को कतई मानने के लिए तैयार नहीं हैं। ताजा मामला एक बार फिर यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी की सांसद प्रियंका रावत से जुड़ा है। जिन पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट परदबंगई दिखाते हुए एयर इंडिया स्टाफ को धमकाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका सिंह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन से फ्लाइट पकड़ने वाली थीं। चैकिंग के दौरान स्टाफ को उनके पास से एक छुरी मिली। प्रियंका स्टाफ के कहने के बावजूद छुरी को निकालने के लिए राजी नहीं हुईं। इसकी वजह से काफी हंगामा हुआ। आखिरकार अंत में प्रियंका ने छुरी को होल्ड एरिया में रखवा दिया। एयर इंडिया के विमान में उस जगह पर हथियार और गोलियां रखवाई जाती हैं। वहां वे क्रू मेंबर की निगरानी में होते हैं।

इसे भी पढ़िए :  मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा

सीआईएसएफ के डीजी ओपी सिंह ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्टाफ को प्रियंका के बैग से छुरी मिली थी। प्रियंका नियम जानने के बावजूद उसको निकालने को राजी नहीं हुईं। कथित तौर पर प्रियंका ने स्टाफ पर FIR दर्ज करवाने की भी धमकी दी थी। इसपर स्टाफ ने एयर इंडिया के ड्यूटी मैनेजर को बुलाया। उन्होंने ही प्रिंयाका को मनाया। उन लोगों से प्रियंका ने कहा था कि छुरी उनके लड़के की है। उन्होंने स्टाफ को अपने सांसद होने की बात भी कही थी। हालांकि, प्रियंका ने ऐसी कोई भी घटना होने के होने से इंकार किया। उनके मुताबिक, उनके बैग में एक कीरिंग थी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका से वार्ता रद्द होने के बाद रूस ने सीरिया में भेजी मिसाइल प्रणाली

पहले भी रह चुकी हैं विवादों में

प्रियंका का एक वीडियो भी सामने आया है। उसमें वह पानी पीकर प्लास्टिक की खाली बोतल को सुरयू नदी में फेंक देती हैं। प्रियंका सिंह रावत का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले वह एक पुलिसवाले को धमकी देती हुईं कैमरे में कैद हो गई थीं। तब 31 साल की रावत ने कहा था कि जितनी मलाई काट सकते थे इन्होंने (पुलिस अधिकारियों ने) काट ली। अब भाजपा की सरकार है। इनकी खाल खींच ली जाएगी। आरोप हैं कि उन्होंने यह बात पुलिस ऑफिसर ज्ञानंजय सिंह के व्यवहार से नाराज होकर कही थी।

इसे भी पढ़िए :  'ममता बनर्जी के खास लोग नकली नोट कारोबार में शामिल'