Use your ← → (arrow) keys to browse
इस बार कैसे खास है छठ पर्व ?
इस बार छठ पर्व के मौके पर ग्रह नक्षत्रों के दुर्लभ एकछत्र योग से यह पर्व विशेष रहेगा। इस योग के चलते छठ व्रतधारियों पर भगवान सूर्य की असीम कृपा रहेगी। यह दुर्लभ योग गुरुवार शाम 8.46 बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक रहेगा। इस योग में किए जाने वाले सभी कार्य शुभ होंगे।
इस योग के बारे में शहर के ज्योतिष पं. नारायण स्वरूप शर्मा ने बताया कि 50 साल से अधिक समय बीतने के बाद ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग बनता है। इस योग में सारे ग्रह किसी कुंडली में बिना स्थान छोड़े क्रमानुसार आते हैं। ग्रहों की ऐसी स्थिति को ही इक-छत्र योग कहा जाता है। यह योग गुरुवार शाम 8.46 बजे से रविवार को सूर्य षष्ठी पर्व के दिन सुबह आठ बजे तक रहेगा। इस योग को राजयोग के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ योग में पैदा होने वाले बच्चे कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं और अपने जीवन में उच्च स्थान हासिल करते हैं। रविवार को इस योग का महत्व डाला षष्ठी व सर्वार्थ सिद्धि योग में और भी बढ़ जाता है। यह एक-छत्र योग सभी नौनिहालों पर अपनी कृपा बरसाएगा। इस मौके पर नया शुभ कार्य भी लाभकारी होगा।
Use your ← → (arrow) keys to browse