लंदन: विजय माल्या को 4 दिसंबर तक बेल, कोर्ट के बाहर आते ही पढ़िए क्या कहा

0
माल्या

कई बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के मामलों में वांछित भारतीय कारोबारी विजय माल्या प्रत्यार्पण संबंधी मामले में आगामी 4 दिसंबर तक जमानत मिल गई है। अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रे ट की अदालत में माल्या के केस की सुनवाई हुई। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद माल्या ने बाहर खड़े पत्रकारों को भी लताड़ लगाई। सवाल पूछ रहे एक पत्रकार को माल्या ने कह दिया कि अगर आपको किसी बात की जानकारी ना हो तो आप खामोश रहें। विजय माल्या ने लंदन मे कुछ लड़कों द्वारा उन्हें चोर पुकारने की खबर के लिए भी मीडिया को हड़काया। माल्या ने कहा कि दो लड़कों ने मुझे चोर कहा और आप लोगों ने खबर बना दी, आपको ये नहीं दिखा कि वहीं बहुत से लोग मुझसे आकर हाथ भी मिला रहे थे।
मंगलवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रे ट की अदालत में पेश से पहले माल्या ने कहा कि मेरे पास मेरी बेगुनाही के तमाम सबूत हैं, मैं उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने रखूंगा। मीडिया से बात करते हुए माल्या ने कहा कि वो अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हैं।


आपको बता दें कि विजय माल्या पर अलग-अलग बैंकों के 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। बैंकों का कर्ज चुकाने के बजाय माल्या देश छोड़कर फरार हो गए। माल्या 2016 से ही लंदन में हैं। जिसके बाद भारत ने ब्रिटेन सरकार से माल्या को भारत भेजने की अपील की थी। भारत की मांग पर सुनवाई करते हुए लंदन प्रशासन ने माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

इसे भी पढ़िए :  मेघालय सेक्स रैकेट: अय्याशी का अड्डा था गृह मंत्री के बेटे का गेस्टहाउस! जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा