नहाय खाय की परम्परा के साथ आज से छठ पर्व की शुरूआत, पढ़ें – इस पावन त्योहार का पूरा महत्व

0
3 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्यों मनाया जाता है छठ पर्व, क्या है इस त्योहार की मान्यता ?

सूर्य की उपासना का उल्लेख पहली बार ऋगवेद में मिलता है। इसके बाद अन्य सभी वेदों के साथ उपनिषद में सूर्य पूजा का उल्लेख है। पौराणिक काल में सूर्य को आरोग्य का देवता माना जाता था। सूर्य की किरणों में रोगों को नष्ट करने की क्षमता होती है। माना जाता है कि गायत्री मंत्र के सृष्टा ऋषि विश्वामित्र के मुख से गायत्री मंत्र कार्तिक शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को ही फूटा था।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार: जेटली

कहा जाता है कि जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए, तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा। उनकी मनोकामना पूरी हुई और पांडवों को राजपाट वापस मिला। एक अन्य मान्यता के अनुसार लंका पर विजय के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को भगवान राम और माता सीता ने उपवास रखा और सूर्यदेव की आराधना की।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया के बाद लेबनान को मदद करेगा ईरान, देगा सेना और हथियार

chhath-2

एक मान्यता के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई। इसका आरंभ सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्य की पूजा कर किया था। सूर्यदेव की कृपा से ही वह महान योद्धा बने। मान्यता है कि छठ देवी, सूर्यदेव की बहन हैं, इसलिए छठ पर्व पर छठ देवी को प्रसन्न करने के लिए सूर्य देव को प्रसन्न किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: PMO पहुंचे उपराज्यपाल नजीब जंग, अब तक इस्तीफे को नहीं मिली मंजूरी

अगले स्लाइड में पढ़ें -12 साल बाद छठ पर्व का अद्भुद संयोग, इस बार छठ पर्व होगा सबसे खास

3 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse