बच्चों ने पीएम को खून से लिखा खत, कहा ‘मोदी जी, मिटा दो पाकिस्तान का नामों निशान’

0
खून

जम्मू कश्मीर में हुए उरी आतंकी हमले में 18 जवानों को खोने के बाद देश के युवाओं और बच्चों का खून भी उबाल ले रहा है। चारों तरफ से पाकिस्तान को खत्म करने की आवाज़ तेज हो रही हैं। ऐसे में कोई सोशल साइटों के माध्यम से पीएम मोदी तक ये संदेश पहुंचा रहा है, तो कोई अपने खून से खत लिखकर मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए- सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले स्पेशल कमांडोज की पूरी कहानी

blood

गाजियाबाद के गांधी पार्क में जमा हुए लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और फिर अपने खून से पीएम मोदी को खत लिख कर पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का साया! महेश भट्ट को धमकी देने वाले के डॉन बबलू श्रीवास्तव से कनेक्शन का शक

blood-1

संभल जिले के चंदौसी इलाके में 12-13 साल के कुछ बच्चों ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर अपने वादों की याद दिलाई। बच्चों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव से पहले कहा था कि एक भारतीय सैनिक के बदले दुश्मन के 10 सिर काटेंगे।

इसे भी पढ़िए :  अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव का केस लड़ने वाले वकील की फीस जानकर चौंक जाएंगे आप

खून से खत लिखने वालों की वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें –

http://hindi.eenaduindia.com/State/UttarPradesh/2016/09/22093825/Children-wrote-letter-to-PM-modi-by-blood-in-sambhal.vpf