मुंबई में दाऊद के भांजे की शादी, सुरक्षा एजेंसिया सतर्क, दाऊद भी होगा शामिल

0
दाऊद

मुंबई:  दाऊद की छोटी बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर की शादी बुधवार को होने वाली है। फैमिली ने दाऊद के लिए स्काइप से शादी देखने का इंतजाम किया है। सूत्रों के बताया कि यह शादी बड़े धूमधाम से होनी है, क्योंकि अलीशाह हसीना का एकमात्र बेटा है।  2006 में एख सड़क हादसे में अली के बड़े भाई दानिश की मौत हो गई थी। पिछले साल अली की बहन उमैरा की शादी हुई थी लेकिन वह शादी काफी सादे समारोह में संपन्न हुई थी क्योंकि उसी साल हसीना की भी मौत हुई थी।5077f31c-ef55-4ba3-bead-b846fbd2106b

इसे भी पढ़िए :  उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, समय से पहले बजट लाने पर उठाए सवाल

अली का निकाह बुधवार को दक्षिणी मुंबई स्थित रसूल मस्जिद में होगा। उसी दिन शाम को जुहू में होटल ट्यूलिप स्टार में दावत-ए-वलीमा का भी आयोजन है। अलीशाह कंस्ट्रक्शन बिजनस में है। उनका निकाह मुंबई के ही एक बिजनसमैन शिराज अली की बेटी आयशा नागनी से होगा जो कि मेमन समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। सूत्रों ने बताया कि दाऊद ने मुंबई में अपने आदमियों को अच्छी तरह से शादी संपन्न कराने का निर्देश दिया है। अधिकारी ने बताया, ‘हम इस शादी की निगरानी कर रहे हैं और देख रहे हैं कि अंडरव‌र्ल्ड का कोई गैंग्स्टर इसमें शामिल होता है या नहीं।’ इस शादी में दाऊद का भाई इकबाल कासकर और उसकी बहन जैतून और फरजाना अपने पतियों के साथ शामिल हो सकती हैं। इकबाल कासकर मुंबई में रियल एस्टेट का बिजनस करता है।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ ने पाक को दी चेतावनी, कहा- हमले का जवाब देते हुए गोलियां नहीं गिनता भारत