दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराने से बचे एयर इंडिया-इंडिगो के विमान

0
एयरपोर्ट

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया दो विमान आमने सामने आ गए। दोनों वमानों में जोरदार टक्कर हो सकती थी, लेकिन एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) कम्यूनिकेशन की बदौलत इसे टाल दिया गया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया और इंडिगो के विमान एक ही रनवे पर आ गए और दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने की आशंका पैदा हो गई। राहत की बात यह रही कि वक्त रहते एटीसी की सक्रियता के चलते हादसा टल गया। फिलहाल मामले की जांच शरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसकी गलती से ऐसे हालात पैदा हुए।

इसे भी पढ़िए :  नए नोटों का काला खेल, बैंक मैनेजर ने बदले 3.5 करोड़ के पुराने नोट

क्या हुआ था ?

दरअसल, एअर इंडिया का AI156 विमान दिल्ली से गोवा के लिए टेक ऑफ कर रहा था, तभी इंडिगो का 398 विमान वहां पर उसी पट्टी पर लैंड कर रहा था। यह वाक्या सुबह 11.02 बजे का है। लेकिन तभी ATC ने गोवा एअर इंडिया की फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोक दिया। और हादसा टल गया। विमान में लगभग 119 यात्री और 3 क्रू मेंबर मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  हैंकरों ने अमेरिकी चुनाव को नहीं बल्कि ओबामा का दिमाग हैक कर लिया है: रूस

तेज रफ्तार पर था विमान

एटीसी ने एअर इंडिया के कमांडर को तुरंत फ्लाइट की उड़ान रद्द करने का निर्देश दिया, जो कि रनवे नंबर 27 से टेक ऑफ लेने वाला ही था। बताया जा रहा है कि विमान उस समय काफी तेज रफ्तार पर था। विमान की रफ्तार इस समय लगभग 185 किमी. प्रति घंटा की थी। एटीसी की फुर्ती और कमांडर की मुस्तैदी के कारण ही यह बड़ा हादसा होने से टल गया।

इसे भी पढ़िए :  'चप्पलमार' सांसद को ब्लैकलिस्ट करने के बाद..अब एयर इंडिया करेगा कपिल शर्मा पर कार्रवाई! जानें क्यों?

इससे पहले भी टले हैं हादसे

यह पहली बार नहीं है जब एयरपोर्ट पर इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी 1 फरवरी को इंडिगो का विमान अपने लेन से बाहर जाते हुए रनवे पार कर एक दूसरे टैक्सीवे पर चला गया था और वहां जेट एयरवेज के विमान से टकराते बचा था। इसी तरह इसी तरह 27 दिसंबर को भी दिल्ली के ही एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान रनवे पर स्पाइस जेट के विमान के सामने आ गया था और दोनो आपस में टकराने से बचे थे।