अब महज़ 10 रूपये में घूमिए पूरी दिल्ली, सरकार ने घटाया DTC और क्लस्टर बसों का किराया

0
दिल्ली
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सर्दियों में पल्यूशन पर कंट्रोल करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के मकसद से दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। 1 जनवरी से एक महीने तक डीटीसी और क्लस्टर बसों में किराया घटा दिया है। दिल्ली सरकार डीटीसी और क्लस्टर बसों का किराया 50 फीसदी तक कम करने पर विचार कर रही है।

दरअसल, सरकार की इस स्किम में एसी बसों और नॉन एसी बसों में किराया 10 रुपए से 5 रुपए तक कर दिया जाएगा। आप इस किराए से दिल्ली में कहीं भी घूम सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  TERI के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी को बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति

फिलहाल नॉन एसी बसों में दूरी के हिसाब किराया वसूला जाता था। इसमें 5, 10 और 15 रुपये किराया लिया जाता है। जितनी दूरी उतना किराया। वहीं एसी बसों में 10 से लेकर 25 रुपये तक किराया देना होता है। लेकिन जनवरी में इन बसों में सिर्फ 5 और 10 रुपये ही किराया देना होगा। बता दें कि नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद इत्यादि जाने वाली बसों पर भी इतना ही किराया लिया जाएगा। सरकार का कहना है कि फिलहाल ये स्किम अभी सिर्फ एक महीने के लिए। बाद में इसे आगे बढ़ा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने बीजेपी के स्वर्ण युग की शुरुआत: अमेरिकी थिंक टैंक

दरअसल, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर सत्येंद्र जैन का कहना है कि जनवरी में खूब ठंड पड़ती है जिससे प्रदूषण भी बहुत अधिक होता है। इसलिए सरकार चाहती है कि जनता अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करे। यही वजह है कि किराया घटा दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल ने कहा- पंजाब के लिए मोदी के पैर पड़ूंगा, नहीं माने तो छीनकर लूंगा

दरअसल, अभी नॉन एसी बसों में डेली पास 40 रुपये लगता है और एसी बसों में 50 रुपये का पास बनता है। लेकिन जनवरी में डेली पास सिर्फ 20 में बनाया जाएगा।

अगले स्लाइड में पढ़ें – इसी खबर से जुड़ी कुछ और जानकारियां

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse