“…तो सब कुछ करने देती है महिलाएं”, ये बयान देते ही फस गए ट्रंप

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

लेकिन ट्रंप की पार्टी के लोगों ने भी उनकी माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के पूर्व दावेदार जॉर्ज बुश ने कहा, ‘दो अनमोल लड़कियों का दादा होने के नाते, मुझे लगता है कि महिलाओं को अपमानित करने वाली डोनाल्ड ट्रंप की इन निंदनीय टिप्पणियों के लिए कोई माफी नहीं हो सकती।’ प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पॉल रयान ने एक बयान में कहा कि महिलाओं के बारे में ट्रंप की 2005 की टिप्पणियों से उन्हें ‘नफरत’ हो रही है। ‘महिलाओं को एक चीज या देह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, वे आगे बढ़ाए जाने एवं सम्मान के योग्य हैं।’

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: डिक्सविले नॉच और हार्ट में हिलेरी ने ट्रंप को पछाड़ा

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने इन टिप्पणियों को लेकर ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह शर्मनाक है। हम ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रपति नहीं बनने दे सकते।’ उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार टिम केन ने कहा, ‘इस प्रकार का व्यवहार घृणास्पद है। यह सुनकर मुझे घिन आती है।’

इसे भी पढ़िए :  अब अमेरिका में नहीं बचेगी भारतीयों के लिए नौकरी, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया ये बड़ा फैसला!

ट्रंप की पार्टी के प्रमुख रींसे प्रीबस ने कहा, ‘किसी भी महिला के बारे में इन शब्दों में या इस प्रकार से बात नहीं की जा सकती। कभी नहीं।’

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब ने भारत के 2000 के नोट पर लगाई रोक, अब क्या करेंगे हज यात्री
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse