जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, पीठ दिखाकर भागे आतंकी

0
कुलगाम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ खत्म हो गई है। सभी आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए। ये आतंकी किस संगठन से जुड़े थे और किस मंशा के साथ ये यहां आए थे? फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कठुआ में सेना की वर्दी और संदिग्ध बैग मिला है।

जानकारी के मुताबिक गांव की घेराबंदी के दौरान ही आतंकियों सेना की इस कार्रवाई का पता चल गया था। लिहाजा उन्‍होंने उसी समय अपना ठिकाना बदलने के लिए सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं। सेना की तरफ से भी इसका करारा जवाब दिया गया। इस दौरान दोनों तरफ से लगभग पांच से सात मिनट तक रुक-रुक कर फायर हुआ।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब: बैरिकेड तोडकर भागने वाले वाहन पर पुलिस ने की फायरिंग, महिला की मौत

इससे पहले शुक्रवार रात में कुछ देर फायरिंग रुकने के बाद आज सुबह से ही आतंकियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि बीती रात हुई फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान असददुल्लाह खान के तौर पर हुई है। जो कि वन विभाग कर्मचारी था। आतंकियों ने स्वचालित और छोटे हथियारों से फायरिंग की थी। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में आतंकी और आम नागरिकों के साथ एक जैसा व्यवहार- आजाद

भारतीय पक्ष की तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गांव में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिलने के बाद पूरे गांव को शुक्रवार देर शाम ही खाली करा लिया गया था। सेना ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया था।  बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शुक्रवार को घायल हो गया था। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  लंदन आतंकी हमला: अबतक 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि, 3 हमलावर भी ढेर