एक और विवाद में फंसी ‘आप’ पार्टी, अब आशीष खेतान के खिलाफ मामला दर्ज

0

आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। यह मामला अमृतसर के सिविल लाइन्स पुलिस थाने में बीती रात खेतान के खिलाफ IPC की धारा 295 ए :किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्थाओं का अपमान कर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों को अंजाम देना: के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  गोमांस पर बुरे फसे काटजू, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

खेतान के खिलाफ यह मामला पंजाब विधानसभा चुनाव के वास्ते आम आदमी पार्टी द्वारा युवाओं के लिए अपने घोषणापत्र को जारी करने के दौरान इसे धार्मिक पुस्तकों के समकक्ष बताने के लिए माफी मांगे जाने के एक दिन बाद दर्ज किया गया। अमृतसर के पुलिस आयुक्त अमर सिंह चहल बताया कि यह मामला अखिल भारतीय सिख छात्र संघ के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद की शिकायत पर मंगलवार को दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दो साल: क्या कहता है 'आप' की सरकार का रिपोर्ट कार्ड ? देखें वीडियो

शिकायत के अनुसार, आशीष ने ‘युवाओं के लिए घोषणापत्र’ को अमृतसर में जारी करते समय इसे ‘गुरूग्रंथ साहिब’ तथा अन्य धार्मिक पुस्तकों के समकक्ष बता कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

इसे भी पढ़िए :  भारत-अमेरिका के रक्षा समझौते से बेचैन पाक ने चीन के साथ सुरक्षा संधि किया