इस बीजेपी सांसद ने केजरीवाल पर की गालियों की बौछार…

0
बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने गुरूवार को कथित तौर पर अपनी एक सभा के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गालियों की बौछार कर दीं। इतना ही नहीं साथ ही भीड़ को भी अपशब्द बोलने के लिए उकसाया।

इसे भी पढ़िए :  निर्भया कोष के तहत 983 रेलवे स्टेशनों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

दरअसल विधूड़ी ने अपने समर्थकों के साथ ओखला के तेहखंड इलाके में प्रोटेस्ट किया और मार्च निकाला इसी दौरान बिधूड़ी ने आप विधायक सही राम पहलवान का पुतला फुंकवाया। और तभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते-करते वह बहक गए और केजरीवाल के खिलाफ अपशब्द बोलने लगे और बहुत गंदी गंदी गालियां देने लगे।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब चुनाव 2017: रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

आपको बता दें कि दो दिनों पहले तुगलकाबाद के आप विधायक सही राम पहलवान पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ योगेश विधूड़ी नाम के एक युवक के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और विधायक को गिरफ्तार कर फिर थाने से जमानत दे दी गई थी जिसके खिलाफ विधूड़ी ने यह विरोध-प्रदर्शन किया था।

इसे भी पढ़िए :  आज 38 साल की हुई BJP, मोदी ने शाह को मिठाई खिलाकर दी बधाई, कार्यकर्ताओं में फूंका जीत का मंत्र