कोहरे के कारण बेपटरी हुई रेलवे, 67 ट्रेनें लेट

0
कुहरा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली: कोहरे के कोहराम से गुरुवार सुबह सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। कम दृश्यता से करीब 67 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्यों तक पहुंचीं। जबकि इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन सामान्य था।

इसे भी पढ़िए :  आज से शुरु होने जा रहा है 'हमसफर' का सफर, जाने क्या है खास

मौसम विभाग की मानें तो सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 300 मीटर था। तीन घंटे बाद यह बढ़कर 400 मीटर हो गया। वहीं, पालम वेधशाला में ययह स्तर सुबह साढ़े पांच बजे 350 मीटर था और साढ़े आठ बजे 500 मीटर रहा।

इसे भी पढ़िए :  अब मुगलसराय स्टेशन का नाम होगा दीनदयाल उपाध्याय

यहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आद्रर्ता का स्तर 97 प्रतिशत था।

भारतीय रेल के एक अधिकारी के अनुसार कोहरे के कारण 67 ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटों देर से चल रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: नाराज शिवसेना को मनाने कि लिए राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे को किया फोन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse