मोदी ने चीन को दिया जवाब, अफ़्रीका आर्थिक कॉरिडोर बनाने का किया समर्थन

0
मोदी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां जापान और भारत के समर्थन से एशिया-अफ्रीका विकास गलियारा बनाए जाने पर जोर दिया। चीन की महत्वकांक्षी ‘वन बेल्ट, वन रोड’ योजना के कुछ ही दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से यह आह्वान किया गया है। मोदी ने कहा, ‘भारत की अफ्रीका के साथ भागीदारी सहयोग के मॉडल पर आधारित है। यह अफ्रीकी देशों की जरूरतों के मुताबिक है।’ प्रधानमंत्री ने यहां अफ्रीकी विकास बैंक की 52वीं वार्षिक आम बैठक का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। यह बैठक भारत में पहली बार हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  सभी कर्मचारियों को 2030 तक पीएफ और पेंशन के तहत लाएगी EPFO

अफ्रीका और एशियाई देशों के बीच आर्थिक गलियारा बनाए जाने पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि उनकी हाल की जापान यात्रा के दौरान इस बारे में बातचीत हुई थी। भारत की तरफ से यह मुद्दा ऐसे समय उठाया गया है, जब चीन ने अरबों डॉलर की वन बेल्ट वन रोड (OBOR) योजना की पहल की है। यह परियोजना चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पसंदीदा योजनाओं में है। इसके जरिए यूरोप एशिया भूभाग को हिंद-प्रशांत समुद्री मार्ग से जोड़ने का कार्यक्रम है। मोदी ने कहा, ‘मेरी जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ मेरी बैठक में, मैं प्रसन्नता के साथ यह कहना चाहूंगा कि हमारे संयुक्त घोषणापत्र में हमने एशिया-अफ्रीका विकास गलियारा को भी शामिल किया था और इसके लिए हमारे अफ्रीका के मित्रों के साथ आगे बातचीत का प्रस्ताव रखा गया था।’

इसे भी पढ़िए :  वायुसेना का हॉक जेट प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse