नई दिल्ली। देश में कार्यरत तमाम कर्मचारियों के लिए तोहफे की तैयारी हो रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने देश के सभी कर्मचारियों को वर्ष 2030 तक भविष्य निधि, पेंशन और जीवन बीमा के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा है। ईपीएफओ ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में अनिवार्य आधार पर भविष्य निधि, पेंशन और बीमा के जरिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा कवरेज का जिक्र किया है। इसके अलावा इसमें इपीएफओ लाभ के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और बेहतर सेवा आपूर्ति व्यवहार के जरिए ऑनलाइन सेवाओं का भी जिक्र किया गया है।
































































