उरी हमले को लेकर पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित तलब

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे हुए आतंकी हमले के साथ ही विस्फोटों की आवाज सुनाई दी और मुठभेड़ शुरू हो गई थी। हमले के समय डोगरा रेजीमेंट के जवान एक तंबू में सोए हुए थे, जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग पास स्थित बैरकों तक भी फैल गई। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि हाल ही में सलमाबाद नाला के पास एक क्षेत्र से घुसे आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया। आतंकवादियों ने दो साल पहले भी इसी क्षेत्र के मोहरा में इसी तरह का हमला किया था। पांच दिसंबर 2014 को हुए उस आतंकी हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से परेशान लोगों को सरकार ने दी बड़ी राहत, कर्ज चुकाने के लिए 3 महीने का अतिरिक्त समय मिला

उरी हमले के बाद से कश्मीर में सेना ने अपना तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। सेना ने कश्मीर में करीब एक दर्जन आतंकियों को मार गिराया है। सेना का तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका की सलाह, 'बातचीत से भारत-पाक सुलझाए आपसी मसले'
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse