आतंकी मूसा ने भारतीय मुसलमानों को बताया बेशर्म, कहा ‘हमसे जुड़ो, गोरक्षकों को सिखाओ सबक’

0
मूसा

हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर और अब अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा की नजर में भारत के मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म लोग हैं। मूसा ने सोमवार को एक चार मिनट का ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। ऑडियो में मूसा ने ‘गजवा-ए-हिंद’ के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों की आलोचना की है।

हिजबुल मुजाहिदीन से निष्‍कासित किए जाने के बाद जाकिर मूसा की यह पहली ऑडियो क्लिप है। हाल में कथित गो-भक्‍तों द्वारा पशुओं को ले जा रहे कई मुस्लिमों की पिटाई के मामले सामने की घटनाओं पर जाकिर ने पीडि़तों के साथ नहीं खड़े होने पर भारतीय मुसलमानों को जमकर कोसा।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस का सपना हुआ साकार, देश के तीनों सर्वोच्च पद पर स्वयंसेवक

भारतीय मुसलमानों के खिलाफ टिप्‍पणी करते हुए उसने अपने ऑडियो क्लिप में कहा, ”ये  दुनिया के सबसे रीढ़विहीन मुसलमान हैं। उनको खुद को मुसलमान कहने पर शर्म आनी चाहिए। हमारी बहनों के साथ बदसलूकी हो रही है और ये मुस्लिम चिल्‍ला रहे हैं-इस्‍लाम शांति का प्रतीक है।” उसने यह भी कहा, ”ये (भारतीय मुसलमान) सबसे ‘बेगैरत कौम’ है जो अन्‍याय और अत्‍याचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकती। हमारे पैगंबर और उनके अनुयायियों ने क्‍या यही हमको सिखाया है? उन्‍होंने अपनी बहनों की रक्षा के लिए युद्ध में अपना खून बहाया है और कुर्बानियां दी हैं।” उसने अपने समर्थकों से जिहाद का हिस्‍सा बनने के लिए उसको ज्‍वाइन करने की भी अपील की।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST

मूसा ने ऐतिहासिक इस्लामी युद्ध ‘जंग-ए-बदर’ का हवाला दिया है। उसने कहा, ‘वे लोग 313 थे और दुनिया पर राज किया। अब हम करोड़ों हैं लेकिन गुलाम हैं।’

भारतीय मुस्लिमों को भड़काने के लिए मूसा ने आह्वान करते हुए कहा- “आप लोगों के पास अब भी खड़े होने और हमारे साथ आने का समय है। आगे बढ़ो और गोरक्षकों को इस्लाम और मुस्लिम समुदाय की ताकत दिखाओ।” वहीं टाइम्स ग्रुप की खबर के मुताबिक पुलिस ने इस नए ऑडियो मेसेज की पुष्टी की है। मूसा का यह ऑडियो मेसेज व्हाट्सऐप-यूट्यूब समेत कई सोशल साइट्स पर वाइरल हो रहा है। उधर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने माना है कि जो ऑडियो क्लिप जारी हुआ है उसमें आवाज मूसा की है।

इसे भी पढ़िए :  दसवीं की छात्रा से गैंगरेप करने वाले दो दरिंदे गिरफ्तार

यहां क्लिक करें और सुनें इस आतंकी की खौफनाक आवाज