आज से 25 दिन की यूपी यात्रा पर राहुल गांधी, किसानों के साथ करेंगे ‘खाट पंचायत’

0
राहुल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से उत्तर प्रदेश के अपने चुनावी अभियान पर निकल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी ज़िले देवरिया से शुरू होकर उनकी यह ‘किसान यात्रा’ दिल्ली तक चलेगी। यूपी में अपनी पार्टी का 27 साल से चल रहा वनवास खत्म करने की कोश‍िश में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार खाट पंचायत की रणनीति बनाई है। राहुल रुद्रपुर के दूधनाथ बाबा मंदिर मैदान में खाट पंचायत के दौरान जनता से सीधे संवाद करेंगे। उनकी परेशानियों को सुनेंगे और उऩका हल निकालने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  बिना इजाजत अहम फैसले करने पर चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार की लगाई फटकार

khat

नौ अक्तूबर तक चलने वाली देवरिया से दिल्ली तक की इस यात्रा में राहुल गांधी क़रीब पचीस हज़ार किसानों से सीधे मुलाक़ात करेंगे। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर रखी है। राहुल ने कहा है कि देवरिया से दिल्ली तक 2500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा का लक्ष्य सरकारी संसाधनों में गरीबों किसानों और मजदूरों के अधिकारों को सुरक्षित करना है। कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार राहुल की किसान यात्रा देवरिया जिले के पंचलारी कृतपुरा गांव से शुरू होगी और हर-घर तक पहुंच कर किसानों का मांग पत्र इकट्ठे करेगी।

इसे भी पढ़िए :  असम के कोकराझार में संदिग्‍ध आतंकियों ने की फायरिंग, 14 लोगों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

khat1

राहुल गांधी की खाट पंचायत से जुड़ी पूरी खबर पढ़ने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें – 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse