मोदी सरकार का तोहफा, नए साल में एटीएम से निकाल सकेंगे 2500 की जगह 4500 रूपए

0
एटीएम

दिल्ली: मोदी सरकार ने नोटबंदी से परेशान जनता को नए साल को तोहफा देते हुए एटीएम से कैश निकलने की सीमा बढ़ा दी है। अब ढाई हजार की जगह साढ़े चार हजार रुपये निकाले जा सकेंगे। 1 जनवरी से एटीएम से कैश निकालने की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया गया है। नोटबंदी के बाद से अबतक एटीएम से केवल ढाई हजार रुपये ही निकाल सकते थे। लेकिन नए साल में मोदी सरकार की तरफ से यह बड़ी राहत देनेवाली खबर है।

इसे भी पढ़िए :  साख बनाए रखना मीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती: PM मोदी