गुजरात सरकार नहीं दे रही सूरत में रैली की अनुमति: केजरीवाल

0
केजरीवाल

नयी दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि गुजरात सरकार सूरत में आम आदमी पार्टी यानी आप को रैली करने की इजाजत नहीं दे रही है।

केजरीवाल 16 अक्तूबर को सूरत को रैली करने वाले हैं। आप के संयोजक ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात सरकार सूरत में रैली करने की इजाजत क्यों नहीं दे रही? इस पर एक महीने से अधिक समय से जोर दे रहे हैं।’’ आप पिछले महीने सूरत में रैली करना चाहती थी लेकिन इसे रद्द करना पड़ा था।

इसे भी पढ़िए :  आप भी इस ऐप के जरिए PM मोदी को सीधे दे सकते हैं जन्मदिन की बधाई

नीचे केजरीवाल का ट्वीट, जिसमें उन्होंने गुजरात सरकार पर सवाल खड़े किए – 

केजरीवाल के इन आरोपों के बाद अब गुजरात सरकार पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। और सवाल यही खड़ा हो रहा है कि क्या गुजरात सरकार किसी के अधीन होकर काम कर रही है और क्या ये किसी इंसान के अधिकारों का हनन नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  जरूर पढ़ें, गुजरात सरकार का यह फैसला पीएम मोदी को पसंद नहीं आएगा!