गुजरात में नबालिग लड़की को तीन सप्ताह तक गड्ढे में रखा, किया कई बार बालात्कार

0
गुजरात रेप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: देश में रोज कहीं ना कहीं रेप के शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला  गुजरात के मोरबी जिले के कोटदा नयनी गांव का है। इस गांव में एक चौंकाने वाली घटना में 15 साल की एक लड़की को नवंबर में एक किशोर ने कथित तौर पर अगवा किया और खेत में खोदे गए एक गड्ढे में तीन सप्ताह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया। लड़की को इस महीने की शुरुआत में छुड़ाया गया।

इसे भी पढ़िए :  आप पार्टी के दो नेताओं पर गैंगरेप का आरोप

वांकानेर तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय नरेश सोलंकी के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया है, जबकि उसके परिवार के सात अन्य सदस्यों पर अपहरण और बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में भजन गायक पर हुई नोटों की बारिश, डेढ़ करोड़ के गुलाबी नोटों में डूबे कलाकार ! जरूर देखें वीडियो

इस अपराध का मकसद कथित तौर पर जबरन शादी कराना था। आरोपी का परिवार चाहता था कि उस लड़की का परिवार नरेश से उसकी शादी कर दे, क्योंकि दोनों ही एक ही ‘देवीपूजक’ जाति से है। जब लड़की के परिवार ने इस शादी से मना कर दिया तो उन्होंने इस लड़की का अपहरण करने की योजना बनाई।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में शहीद पुलिसकर्मी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse