ट्रंप का रूस की सराहना करना राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता का विषय है: हिलेरी

0

दिल्ली
हिलेरी क्लिंटन ने आज कहा कि अमेरिकी अमेरिका चुनाव में कोई रूसी हस्तक्षेप नहीं बर्दाश्त करेंगे और रूस के प्रति उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की ‘पूर्ण निष्ठा’ राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता पैदा करती है।

क्लिंटन ने फोक्स न्यूज से कहा, ‘‘हम जानते हैं रूसी खुफिया एजेंसी, जो रूसी सरकार का हिस्सा है और जो सीधे ब्लादिमीर पुतिन के नियंत्रण में है, ने डीएनसी हैक किया। और हम जानते हैं कि उन्होंने इन ढेर सारे ई-मेलों को रिलीज करने का इंतजाम किया। ’’ उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन का समर्थन करने की जो इच्छा प्रकट की है वह बड़ी समस्याकारी है।

इसे भी पढ़िए :  अगली बहस से पहले ट्रंप ने हिलेरी को दी ड्रग टेस्ट की चुनौती  

पिछले हफ्ते एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप रूस से क्लिंटन के लापता 30 हजार ईमेलों का पता लगाने और उन्हें जारी करने के लिए कहते प्रतीत हुए थे। वैसे ट्रंप ने बाद में कहा कि वह बस मजाक कर रहे थे लेकिन हिलेरी इस सफाई से संतुष्ट नहीं हुईं।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया में शांति की संभावना, रूस और तुर्की ने संघर्ष विराम पर तैयार