हिंदू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष को सऊदी से फोन पर मिली धमकी,’अगर तुमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा तो मार दूंगा।’

0
धमकी

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आदित्य गिरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर फोन सऊदी अरब से किया गया था। महंत आदित्य गिरी ने इस मामले में नोएडा सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश में हिन्दू पुजारी की सरेआम हत्या, आखिर क्यों?

महंत आदित्य गिरी को रविवार रात तकरीबन 1:30 बजे धमकी मिली। धमकी देने वाला शख्स सऊदी अरब के अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहा था। धमकी देने वाले शख्स ने महंत को धमकाते हुए कहा कि, ‘अगर तुमने हिंदुत्व पर बोलना नहीं छोड़ा तो तुम्हें वहीं आकर मार दूंगा।’

इसे भी पढ़िए :  इलाहाबाद जंक्शन के बाहर ग्रेनेड और लॉन्चर मिलने से सनसनी

महंत आदित्य गिरी ने सोमवार को नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने आदित्य गिरी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने दिए गए नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। बता दें कि महंत आदित्य गिरी हरिद्वार के निरंजनी अखाड़ा से ताल्लुक रखते हैं। वह पिछले कई वर्षों से सलारपुर खादर स्थित संकट मोचन मंदिर के महंत हैं।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या में साथ बनेंगे मंदिर और मस्जिद, उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पलोक बसु ने दिया प्रस्ताव