सेना ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, जवान सीधे सेना प्रमुख से कर सकेंगे शिकायत

0
सेना

खानपान में खराबी और ड्यूटी पर अधिकारियों के घर के घरेलू काम करवाने की शिकायत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, सेना ने जवानों की शिकायतों को सुनने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर शुरु किया है। इससे जवानों को अपनी परेशानियां सीधे सेना प्रमुख से साझा करने में आसानी होगी। 9643300008 इस व्हाट्सएप नंबर पर जवान अपना दर्द आसानी से बयां कर पाएंगे। इस हेल्पलाइन के शुरू होने से अपनी आपबीती बताने के लिए अब जवानों को सोशल मीडिया का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अब जवान सीधे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत तक अपनी बात पहुंचा सकते है।

इसे भी पढ़िए :  'आप' की खिलाफत पर अर्णब गोस्वामी को मिली ट्विटर पर गाली

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना में वैसे पहले से ही समस्या निवारण संबंधी तंत्र है। लेकिन यदि जवान अपनी समस्या को लेकर सभी मंच पर आवाज उठा चुका है और फिर उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो ऐसे में वह इस व्हाट्सएप नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  खुली पाकिस्तान की पोल, पूर्व ISI अधिकारी ने माना- ईरान से अगवा हुए थे जाधव

हालांकि इस हेल्पलाइन पर जवानों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।सेना में कई लोग इस कदम से असहमत हैं। उनका कहना है कि चूंकि यह आम वाट्स एप नंबर है इसलिए इस पर अनचाहे संदेश आने का भी खतरा है। ऐसे संदेशों को रोकना भी तब असंभव होगा।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में कुदरत का कहर: हिमस्खलन की चपेट में आए दो जवान शहीद, एक की तलाश जारी

गौरतलब है कि सेना में 13 लाख से ज्यादा जवान हैं। इसके अलावा इस पर किस तरह का संदेश और वीडियो या लिंक भेजा जा रहा है, इस पर रोक लगाना आसान नहीं होगा।