इन पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड स्वाइप कर लें 2 हजार रुपये कैश

0
पेट्रोल पंपों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कैश की कमी से जूझ रहे लोगों को अब पेट्रोल पंप से भी राहत मिलने लगी है। सार्वजनिक क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वाइप कर लोग 2000 रुपये कैश ले रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार शाम 4 बजे तक देशभर में 686 पेट्रोल पंप पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है। जल्द ही 20,000 पेट्रोल पंप से कैश लिया जा सकता है। बता दें, आदेश तो यह गुरुवार को ही जारी हो गया था, लेकिन आज सुबह कई जगहों से कैश नहीं दिए जाने की शिकायतें मिलीं।

इसे भी पढ़िए :  आज सात राज्यों में हो रहा उपचुनाव, नोटबंदी बनेगा मुद्दा?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ यह सेवा शुरू की है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक जिन पेट्रोल पंपों पर कैश दिया जा रहा है उनमें से 350 आईओसीएल, 266 बीपीसीएल और 70 एचपीसीएल के हैं। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद से लोगों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए यह पहल की गई है।

इसे भी पढ़िए :  अब दिल्ली से पंजाब तक मार्च निकालेगी ABVP

एसबीआई चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने गुरुवार को तीनों तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें यह निर्णय लिया गया था कि जिन पेट्रोल पंप पर एसबीआई की पीओएस मशीन मौजूद हैं वहां डेबिट कार्ड स्वाइप के जरिए लोगों को 2000 रुपये कैश दिया जाए।

इसे भी पढ़िए :  पाक को MFN के दर्जे पर आज पुनर्विचार करेगा भारत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse