भारत ने दिया करारा जवाब, पाकिस्तान की 4 चौकियां तबाह

0

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने शनिवार(29 अक्टूबर) को कहा कि उसने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार जबरदस्त हमले में चार पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में फिर हिंसा भड़की, मरने वालों की संख्या 51 पहुंची

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि ‘‘केरन सेक्टर में जबरदस्त आग्नेयास्त्र हमले में चार पाकिस्तानी चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ भारी नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस ने रूस का हेलीकॉप्टर मार गिराया

हालांकि, उन्होंने आगे विवरण नहीं दिया। इससे पहले दिन में केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों के संघषर्विराम उल्लंघन के जवाब में यह गोलीबारी की गयी। हमले में बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  'रेनकोट' विवाद में उद्धव ठाकरे PM पर बरसे, बोले-'मोदी सरकार ने बिना पानी के देश को नहला दिया'