भारत सरकार का “ऑपरेशन संकटमोचन” सफल

0

भारत ने दक्षिण सूडान में फंसे भारतीय को सकुशल निकालने का काम शुरू कर दिया है। “ऑपरेशन संकटमोटन” नाम के इस ऑपरेशन का नेतृत्व खुद भारत के विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने किया है। आज भारतीय वायुसेना ने 150 लोगों को लेकर अपनी पहली उड़ान भरी। ये सभी तिरूवनंतपुरम में पड़ाव के बाद कल दिल्ली पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के बयान से उलट बीजेपी ने 'अपनों' को जमकर बांटे टिकट

हम आपको बता दें कि दक्षिण सूडान की राजधानी और उसके आसपास के शहरों में करीब 600 भारतीय दक्षिण सूडान के गृह युद्ध में फंसे हुए हैं। भारत इनमें से जिनके पास वैध दस्तावेज है, उसे एयरलिफ्ट के जरिए दक्षिण सूडान से बाहर निकालने का काम कर रही है। इस अभियान में भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: नीतीश पर बरसी लालू की पार्टी, कहा – नीतीश देश भर के मालिक नहीं हैं