कोई भी देश बिना एनपीटी साइन किए एनएसजी का सदस्य नहीं बन सकता है: चीन

0

दिल्ली
एनएसजी में प्रवेश पाने के लिए परमाणु अप्रसार संधि यानि कि एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने के भारत के बयान के बीच अपने रूख पर अड़े चीन ने आज कहा कि किसी भी देश को खुद को एनपीटी के खिलाफ नहीं रखना चाहिए, ना ही खुद को इसके खिलाफ रख सकता है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने यहां कहा, ‘‘हमने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में गैर एनपीटी देशों को शामिल किए जाने पर बार..बार अपना रूख बताया है।’’ लु ने लोकसभा में कल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दिए बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर की, जिन्होंने कहा था कि भारत एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करेगा।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान के 10 आतंकी ढेर, 2 करोड़ के ईनामी कमांडर की भी मौत

उन्होंने कहा, ‘‘यह जिक्र करना लाजिमी है कि नये सदस्य बनाने के तरीके के लिए चीन नियम नहीं बनाता। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने काफी समय पहले ही यह आमराय बना लिया था कि एनपीटी अंतरराष्ट्रीय अप्रसार व्यवस्था की बुनियाद है। किसी देश को खुद को एनपीटी के खिलाफ नहीं रखना चाहिए या, वह खुद को इसके खिलाफ नहीं रख सकता।’’ लु की टिप्पणी में आज कहा गया कि एनपीटी पर चीन के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है और इसलिए एनएसजी में शामिल होने की इच्छा रखने वाले नये सदस्यों को इस पर हस्ताक्षर करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  GST के पक्ष में खुलकर आए नीतीश कुमार, कांग्रेस पर बढ़ा दबाव

गौरतलब है कि पिछले महीने दक्षिण कोरिया में हुई एनएसजी की बैठक में भारत की सदस्यता की अर्जी स्वीकार करने के खिलाफ फैसला लिया गया था। दरअसल, चीन और कुछ अन्य देशों ने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले देश के प्रवेश का विरोध किया था।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड: बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत