रूस के बाद अब ईरान भी गया चीन-पाक के साथ

0
चीन पाक आर्थिक गलियारा

दिल्ली: ईरान 46 अरब डालर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना में शामिल होने का इच्छुक है। उसने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तेल संपन्न देश में विस्तार करने को पाकिस्तान से बातचीत शुरू की है।
पाकिस्तान में ईरान के राजदूत मेहदी होनरदोस्त ने इस बारे में सीपीईसी परियोजना के निदेशक जहीर शाह से बातचीत की। पाकिस्तान टुडे की खबर के अनुसार इस बैठक में उन क्षेत्रों पर विचार किया गया जिनमें ईरान भागीदारी कर सकता है और सक्रिय भूमिका निभा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अब पाकिस्तान को ब्रिक्स सम्मेलन में घेरेगा भारत, आतंकवाद पर करेगा पाक को अलग-थलग

राजदूत ने कहा कि ईरान के विभिन्न निजी क्षेत्रों में अलग-अलग क्षेत्रों की व्यापक क्षमता है। इनमें तकनीकी, इंजीनियरिंग, उर्जा परियोजनाएं, सड़क और निर्माण, बिजली पारेषण लाइन शामिल हैं। ईरान सीपीईसी की विभिन्न परियोजनाओं में भागीदारी को पूरी तरह तैयार है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के बारे में आजम खान ने कुछ ऐसा बोला की यूपी विधानसभा में हो गया हंगामा