पार्रिकर का विवादित बयान, कहा: ‘प्रचार पाने के लिए कपड़े उतार कर नंगे नाचें’

0
मनोहर पर्रिकर

दिल्ली, देश के रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। मनोहर पर्रिकर ने आलोचना करने वाले गोवा मीडिया के एक समूह पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि प्रचार पाने के लिए अनावश्यक बड़बड़ाते रहने वालों को उनकी सलाह है कि वे प्रचार पाने के लिए कपड़े उतारकर नंगे नाचें।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से वार्ता का न्योता स्वीकार करे केंद्र: फारूक अब्दुल्ला

पार्रिकर ने ये बातें गोवा के सत्तारी उप जिला में भारतीय जनता पार्टी की एक सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा, “मुझे अब भी याद है, 1968 में वाटरगेट कांड पर निक्सन को सलाह देते हुए उन्होंने मराठी में लंबा चौड़ा संपादकीय लिख डाला था। आखिर मराठी में लिखा उनका लेख भला निक्सन तक कैसे पहुंचता? वह तो अमेरिका में थे।”

इसे भी पढ़िए :  नीतीश की पीएम मोदी को नसीहत, "जो करना बसकी नहीं उसे मत कहो"

पर्रिकर ने कहा, “कुछ लोग अपनी हदें नहीं समझते. वे बकवास करते रहते हैं। उनके लिए मेरे कुछ अच्छे सुझाव हैं। अपने कपड़े उतारो और नंगा नाच करो।”
गोवा की क्षेत्रीय भाषा के एक संपादक का उल्लेख करते हुए पर्रिकर ने कहा, “इससे कहीं बेहतर तरीके से प्रचार हासिल किया जा सकता है।”

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों? ‘सुनील ग्रोवर’ के बाद अब ‘कीकू शारदा’ ने भी किया ‘कपिल’ के शो से किनारा