अब विवाह मंडप बनेंगे रेलवे स्टेशन: आएगी बारात, बजेगा बैंड और नाच-गाने के साथ होंगे सात फेरे…

0
रेलवे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपने यात्रियों को तकलीफ में डाले बगैर अब रेलवे कमाई का एक नया जरिया बनाने जा रही है, दरअसल रेलवे का लक्ष्य है कि संसाधनों का भरपूूर इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा आमदनी की जा सके। इसी के तहत भारतीय रेलवे ने स्टेशन परिसर से पैसा कमाने का एक बड़ा प्लान तैयार किया है। आमदनी बढ़ाने के लिए रेलवे ये पॉलिसी तैयार कर रहा है जिसके तहत अब स्टेशनों को विवाह मंडप में तब्दील करने की तैयारी चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए जारी की सुरक्षा अडवाइजरी, राजधानी में हाई अलर्ट

दरअसल जिन स्टेशनों पर बहुत कम ट्रेनें रुकती हैं। बहुत कम यात्री चढ़ते-उतरते हैं और पूरा स्टेशन परिसर अक्सर सुनसान पड़ा रहता है वहां स्टेशनों परिसर को किराए पर देकर, उनसे पैसा कमाया जा सके। इन स्टेशनों पर फंक्शन और विवाह समारोह सम्पन्न किए जाएंगें और इससे होने वाली कमाई सीधे रेलवे के खाते में जमा की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  इन पांच कारणों से हुआ कानपुर रेल हादसा, पढ़िए कैसे यात्रियों की जान से खेल रही है भारतीय रेल

भारतीय रेलवे को ये मजेदार आइडिया पीएम मोदी से मिला है। क्योंकि पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में ये आइडिया दिया था जिसके बाद रेलवे ने इसपर गंभीरता से विमाच-विमर्श किया और इसे फायदे का सौदा देखते हुए इस आइडिया को अमलीजामा पहनाने की कोशिश की। रेलवे बोर्ड इस मामले पर प़ॉलिसी तैयार कर रहा है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक  इस बारे में नियम लागू कर दिए जाएंगे। ऐसे में आने वाले समय में कुछ स्टेशनों पर आपको बैंड, बाजा और बारात नज़र आ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  खुशखबरी! रेलवे 10 रुपए में देगा 10 लाख का इंश्योरेंस कवर और भी बहुत कुछ

अगले स्लाइड में पढ़ें- क्या-क्या होंगे नियम और कैसे करानी होगी बुकिंग 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse