विपक्ष की मांग पर EC ने केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी, पूछा- क्या बजट को आगे खिसकाया जा सकता है?

0
बजट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

विपक्ष की मांग पर चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बजट पेश करने की तारीख को आगे बढ़ाने के बारे में उसके विचार पूछे हैं। ईसी ने कैबिनेट सचिव प्रदीप सिन्हा को पत्र भेजकर 10 जनवरी तक जवाब देने को कहा है।

 

इसे भी पढ़िए :  शरद यादव आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बजट पेश करने की तारीख को 1 फरवरी से आगे बढ़ाने की मांग की थी। विपक्षी दलों की मांग है कि बजट 8 मार्च के बाद पेश किया जाना चाहिए यानी पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद। क्योंकि विपक्ष का मानना है कि चुनाव से पहले बजट पेश करने से मोदी सरकार को पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  हाल ए दास्तां गुजरात के दलितों की, मंदिर तो बनवा दिया लेकिन पूजा-अर्चना नहीं कर सकते

 

केंद्र सरकार का रुख जानने के बाद ही चुनाव आयोग आगे कोई फैसला लेगा। इससे पहले विपक्षी पार्टियों का एक दल तीनों इलेक्शन कमीश्नर, नसीम जैदी, ओपी रावत और एके जोटी से मिलने पहुंचा था। जिसमें कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद भी शामिल थे।

इसे भी पढ़िए :  डा. बाबा साहेब अंबेडकर की 125वीं जयंती आज, संसद भवन में दी गई श्रद्धांजलि

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse