‘अपने मित्र खट्टर को बचाना’ चाहते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सिंघवी

0
'अपने मित्र खट्टर को बचाना' चाहते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सिंघवी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पंचकूला की अदालत में दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा पर कांग्रेस ने कहा है कि राज्य की ‘निकम्मी’ सरकार को तुरंत बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने हरियाणा सरकार को हिंसा रोकने में पूरी तरह ‘विफल’ करार देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

इसे भी पढ़िए :  दिव्यांग जवानों का पेंशन घटाकर भाजपा ने अपना दोहरा चरित्र उजागर किया है: कांग्रेस

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘ऐसा लगता है कि मरने वालों की जो संख्या बताई जा रही है, वह उससे कहीं अधिक है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘अपने मित्र खट्टर को बचाना’ चाहते है।

इसे भी पढ़िए :  मंदसौर: ‘किसान मुक्ति यात्रा’ के दौरान योगेंद्र यादव और मेधा पाटकर को पुलिस ने हिरासत में लिया

सिंघवी ने शुक्रवार को हरियाणा में हुई हिंसा पर कहा, “आप हिंसा का नंगा नाच और सड़कों पर दंगे देख रहे है।” कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह केंद्र और राज्य, दोनों सरकारों की विफलता है।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल ने मोदी से पूछा- अगर बीजेपी हिन्दुओं की पार्टी, तो क्यों चली पटेलों पर गोलियाँ , क्यों पिटे दलित ?

Click here to read more>>
Source: ndtv india