स्मार्ट सिटी के साथ 500 शहरों के रेलवे स्टेशनों को भी ‘स्मार्ट’ बनाएगी सरकार

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, पहुंच को सहज बनाने और जमीन के अधिकतम इस्तेमाल के लक्ष्य के साथ 500 शहरों में रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के पुनर्विकास के लिए रेलवे ने बुधवार(19 अक्टूबर) को शहरी विकास मंत्रालय से हाथ मिलाया।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST

इस संबंध में शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और रेल मंत्री सुरेश प्रभु की मौजूदगी में स्मार्ट सिटी मिशन के मिशन निदेशक समीर शर्मा और रेल मंत्रालय में सलाहकार राजीव चौधरी ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

इसे भी पढ़िए :  स्मार्ट सिटी: 27 नए शहरों की लिस्‍ट जारी, जानिए, कौन से हैं नए शहर?  

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सबसे पहले 100 शहरों में इस योजना का कार्यान्वयन किया जायेगा, जिसे बाद में 500 शहरों तक बढ़ाया जायेगा। इनमें स्मार्ट सिटी, अमृत और हृदय योजना के तहत शामिल किये गये शहरों को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप ने किया सरेंडर, रेप का केस दर्ज

मंत्रालयों ने इस संयुक्त पहल को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे स्मार्ट सिटी के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी, क्योंकि स्मार्ट रेलवे स्टेशन के बिना कोई स्मार्ट सिटी नहीं हो सकती।