अब हिंदी में बना सकते हैं अपना ईमेल एड्रेस

0

नई दिल्ली। स्टार्टअप डाटा एक्‍सजेन टेक्नोलॉजिज ने हिंदी यानी देवनागरी लिपि में ईमेल पता देने की सेवा शुरू की है। कंपनी की जीमेल व याहू की तरह इस तरह की आईडी के लिए नि:शुल्क पंजीकरण शुरू करने की योजना है। डाटा एक्सजेन टेक्नोलॉजिज के संस्थापक अजय दाता ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया का पहला 8 जीबी रैम वाला Asus ZenFone AR हुआ लॉन्च, 23 एमपी रियर कैमरा से है लैस, जानें सारे फीचर्स

अजय दाता ने कहा कि डाट भारत डोमेन में अब तक कुछ सौ आईडी बनाए गए हैं। यह डोमेन देवनागरी लिपि में उपलब्ध है। हमारी वेबसाइट पर इस तरह के आईडी खरीदे जा सकते हैं। इस तरह के पतों यानी ईमेल आईडी से भेजे जाने वाले ईमेल को जीमेल व माइ्रकोसाफ्ट जैसी प्रमुख सेवा प्रदाता कंपनियां समर्थन कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  एचपी ने लॉंच किया दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप

दाता ने कहा कि हम डाट भारत डोमेन पर नि:शुल्क हिंदी भाषी ईमेल आईडी सेवा शुरू करना चाहते हैं जो कि जीमेल की तरह होगी। हम इस बारे में सरकार के साथ काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरकार हिंदी या देवनागरी लिपि में वेबसाइटों पर ईमेल पतों पर जोर दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इंटरनेट से जोड़ा जा सके।

इसे भी पढ़िए :  सितम्बर से मिलेगा फ्री जियो फोन, SMS और ऑनलाइन से ऐसे कराएं बुक

इलेक्ट्रोनिक्स व आईटी मंत्रालय में हुइ एक बैठक में गूगल तथा माइ्रकोसाफ्ट ने कहा था कि उनकी ईमेल सेवाएं हिंदी या देवनागरी लिपि में बने ईमेल पतों का समर्थन करेंगी।