नई दिल्ली। विश्व वड़ापाव दिवस के अवसर पर 23 अगस्त को रेस्टोरेंट चेन नुक्कडवाला ने विश्व का अब तक के सबसे लंबे वड़ापाव का निर्माण किया है। इस वड़ा पाव की लंबाई 145 फीट दर्ज की गई है। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस वडापाव को अब तक सबसे लंबे वड़ापाव के रूप में मान्यता दे दी है। इसको लिम्का की वर्ष 2018 की बुक में प्रकाशित भी किया जाएगा। दुनिया का यह सबसे लंबा वड़ा पाव गुड़गांव में बनाया गया है।
साइबर सिटी के सोहना रोड स्थित वाटिका बिजनेस पार्क में नुक्कड़ वाला के सेफ अजय सूद की अगुवाई में 25 सदस्यीय टीम ने इस वड़ा पाव को बनाया है। इसकी लंबाई 145 फीट है और इसको बनाने में करीब चार घंटे का समय लगा। इसमे 2500 वड़ा पाव के पीस का इस्तेमाल किया गया है। सबसे लंबे वड़ा पाव को बनाने में 200 किलोग्राम आलू और 200 किलोग्राम ब्रेड का इस्तेमाल किया गया है।
आपको बता दे कि महाराष्ट्र का यह प्रसिद्ध पकवान भारतीय बर्गर के रूप में लोगों के बीच प्रचलित है। एक प्रकार से यह बर्गर का भारतीय संस्करण है, जिसमें पाव बन के मध्य रख कर वड़ा को चटनी या मिर्च के साथ गरमा गरम परोसा जाता है। इस वड़ापाव के निर्माण की तैयारी पिछले तीन दिनों से चल रही थी, जबकि अंतिम तैयार वड़ापाव को महज तीन घंटे की अवधि में तैयार कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया।