उरी हमले के पीछे है पाकिस्तान का ये गेम प्लान !

0
जैश-ए-मोहम्मद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमला पिछले एक दशक में हुए हमलो में सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। इस हमले में 17 जवान शहिद हो गए। सेना ने हमले में शामिल सारे आतंकियों को मार गिराया

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, सरकार से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि यह ‘आतंकी हमला जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने के पाकिस्तान के बड़े गेम प्लान का हिस्सा है’।

इसे भी पढ़िए :  खत्म हुआ चंद्रग्रहण

आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में हिज्बुल मुहाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है। इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 80 से ज्यादा लोग की जान जा चुकी है, वहीं 10,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  पाक कलाकारों से महेश भट्ट का सवाल, 'आतंकी वारदातों पर क्यों नहीं छलकते आपके आंसू'?

सरकार का आरोप है कि पाकिस्तान कश्मीर में हिंसा भड़का रहा है। पाकिस्तान सरकार ने कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों का खुला समर्थन करते हुए इसे ‘स्वतंत्रता संघर्ष’ बताया था।

इसे भी पढ़िए :  तो क्या आज ‘आखिरी बार’ होगा राष्ट्रपति भवन में इफ़्तार ?

रविवार सुबह उरी में सैन्य बेस पर आतंकी हमले के बाद करीब छह घंटों तक गोलीबारी चलती रही। अधिकारियों के मुताबिक, ये आतंकी फिदायीन प्रतीत होते हैं, जो तड़के 4 बजे के करीब बेस के प्रशासनिक इलाके में घुसे।

अगले पेज पर देखिए हमले का वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse