नोएडा तक पहुंचे पाकिस्तान के हैकर, मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में लगाई सेंध

0

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की वेबसाइट हैकरों ने हैक कर ली। अधिकारियों ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के स्कूल ऑफ लॉ, डिजाइन एंड इनोवेशन एकेडमी की वेबसाइट हैक कर ली गई।

इसे भी पढ़िए :  सिंधु जल समझौता तोड़ना चाहते हैं मोदी! डोभाल के साथ की मीटिंग

एबीपी न्यूज़ की खबर के मुताबिक इस पर पाकिस्तान के झंडे के साथ-साथ एक अन्य झंडा भी नजर आ रहा है, जो चीनी ध्वज जैसा प्रतीत होता है। अब तक की जांच से इसका खुलासा हुआ है कि वेबसाइट सोमवार रात हैक की गई. हैकरों ने इस पर ‘पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा हैक’ भी लिखा है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान- ‘भगत सिंह’ को बेगुनाह साबित करने के लिए अब भी ‘लाहौर हाई कोर्ट’ में कानूनी लड़ाई लड़ रहा एक वकील

अधिकारियों के अनुसार, हैकरों ने भारत के बारे में कई भद्दी टिप्पणियां भी की हैं। वेबसाइट फिलहाल ऑफलाइन है। सर्किल ऑफिसर अरविंद यादव ने बताया कि इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराया गया है और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  एक ही दिन केजरीवाल के दो विधायक गिरफ्तार