महाराष्ट्र की फड़नवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार आज

0

केन्द्र, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद आज शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार का विस्तार हो रहा है। महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़नवीस सरकार शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। सरकार के लिए राहत की बात यह है कि अब तक नाराज चल रही शिवसेना अब कैबिनेट विस्तार में हिस्सा लेगी। बहुत मुमकिन है कि इस कैबिनेट विस्तान में शि‍वसेना को गृहराज्य मंत्री का पद मिल सकता है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो ये भी मुमकिन है कि बीजेपी और शिवसेना के बीच की खाई कुछ हद तक पट जाए।

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी का अधिकारियों पर डंडा,50 साल की उम्र में ही सुस्त अधिकारियों को किया जाएगा रिटायरमेंट

इस कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ कुछ फेरबदल भी संभव हैं। यानी कुछ चेहरों को एक पद से हटाकर दूसरा पद सौंपा जा सकता है। किसी का प्रमोशन तो किसी का डिमोशन भी हो सकता है। सरकार के सूत्रों की मानें तो विनोद तावड़े से मेडिकल एजुकेशन विभाग की जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। वहीं मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के करीबी गिरीश महाजन को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। महाजन को आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिल जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  राज बब्बर की महंगी एसयूवी देखकर भड़के गुलाम नबी, कहा 'गाड़ी बदल लो'

राम कुमार शिंदे का इस फेरबदल में प्रमोशन हो सकता है। उन्हें कैबिनटे मिनिस्टर बनाया जा सकता है। लोक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल को राजस्व मंत्रालय मिलने की संभावना है, जो कि खड़से के इस्तीफे के बाद से खाली है। पाटिल से टेक्सटाइल का जिम्मा लिया जा सकते है, जिसे मदन येरावर को सौंपा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  ‘मानवाधिकार के मामले में झारखण्ड सरकार का रिकॉर्ड संतोषजनक’

आपको बता दें हाल ही में कुछ राज्यों और केन्द्र सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल की। और ये फरबदल आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र की गई थी।